HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand News : राष्ट्रीय स्तर पर तेज पहुंची पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई, प्रभारी और सह प्रभारी हुए नियुक्त….

उत्तराखंड समेत कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई जारी है। वहीं अब इस लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर और तेज किया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। यह बैठक बीपी सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई।

इस बैठक में कई राज्यों जिनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, गुजरात, तेलंगाना, हरियाणा, हिमाचल, बिहार के प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संयोजक भी शामिल हुए।

वहीं इस दौरान ज्वाइंट फोरम के राष्ट्रीय महासचिव शिव गोपाल मिश्र को भी बुलाया गया। जहाँ उन्होंने मोर्चा की कसरत की प्रशंसा की। साथ ही मुख्य रूप से ओपीएस बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए सभी राज्यों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की गई।

जहाँ उत्तराखंड के प्रभारी बिक्रम सिंह रावत को चार राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया। वहीं उत्तराखंड के सह संयोजक जसपाल सिंह गुसांई सह प्रभारी नियुक्त हुए हैं।

इस बैठक में प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल, प्रदेश प्रभारी बिक्रम सिंह रावत, प्रदेश सह संयोजक जसपाल सिंह गुसांई, प्रदेश सदस्य शिव सिंह राणा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *