HTML tutorial
HTML tutorial

Karanprayag: घास लेकर आ रही युवती की अस्थाई पुलिया से नदी में गिरने से हुई मौत, नियंत्रण बिगड़ने से हुआ हादसा

चमोली जिले के थराली में एक युवती की नदी में गिरने से मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि मामी के साथ जंगल घास लेने गई युवती अस्थाई पुलिया से नदी में जा गिर और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजन सदमें में है। वहीं पुलिस अस्पताल में कार्रवाई में लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार रुईसान निवासी रेनू देवराड़ी (18 वर्ष) पुत्री तारादत्त अपने ननिहाल प्राणमति गांव आई हुई थी। वहीं सोमवार सुबह रेनू अपनी मामी के साथ घास लेने जंगल की ओर गई। लेकिन इस दौरान प्राणमति नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए अस्थाई लकड़ी के बल्लियों क़ी पुलिया से रेनू ओर उसकी मामी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरे।

जिसके बाद रेनू करीब 200 मीटर दूरी तक बहती चली गई। जबकि उसकी मामी कुछ दूरी पर ही बीच में अटक गई। वहीं रेनू इस दौरान पत्थरों से चोटिल होने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन् फानन में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ डॉ संजय बडियारी ने बताया कि युवती को सीपीआर दिया गया। लेकिन युवती की पहले ही मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *