HTML tutorial
HTML tutorial

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात के दौरान की उत्तराखंड के रक्षित से फोन पर की बातचीत, लक्ष्यसेन और बाल मिठाई का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष जगत से जुड़े युवाओं से बात की। वहीं इसी कड़ी में उन्होंने स्पेस सेक्टर में उत्कृष्ठ कार्य कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित से भी फोन पर बात की। पीएम मोदी ने उनसे स्पेस्टेक स्टार्टअप गेलेक्सी आई के विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं प्रदेश के बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन का जिक्र भी किया।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हमारे प्रदेश के युवा प्रत्येक सेक्टर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड के लोगों से मन की बात के दाैरन बात करना उत्तराखण्ड के प्रति आत्मीय लगाव को प्रदर्शित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *