HTML tutorial
HTML tutorial

सड़क पर पलटा यात्री वाहन, पिता-पुत्र की मौत, 20 घायल

उत्तरकाशी। क यात्री वाहन के सड़क पर पलट जाने से जहंा एक बच्चे व उसके पिता की मौत हो गयी। इस हादसे में बीस अन्य लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा पांच यात्रियों की हालत नाजूक देखते हुए उन्हे देहरादून रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीती शाम एक यात्री वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौके पर, जबकि एक 6 वर्षीय बालक की अस्पताल में मृत्यु हो गई। इसके अलावा, बीस अन्य यात्री घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार बीती देर शाम नेटवाड़-पुजेली-खनियशयणी मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन नैटवाड गांव के पास अनियंत्रित होकर रोड हैड पर ही गिर गया। जिसमें नरेश थापा, निवासी नेपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि मृतक के पांच वर्षीय पुत्र की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोरी में उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि कुल बीस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार पांच गंभीर घायलों को हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य 15 को मोरी में ही उपचारित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *