HTML tutorial
HTML tutorial

सोलफिट मिलेट फेस्टिवल में बताई मोटे अनाज की उपयोगिता

देहरादून। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोलफिट की ओर से मिलेट फेस्टिवल का आयोजन राजपुर रोड स्थित स्टर्लिंग मारबेला होटल में किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर यू कॉस्ट के डायरेक्टर दुर्गेश पंत टिक्की फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन गीता खन्ना मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने दीप प्रज्वलित कर की।
इस मौके पर आयोजक रूपा सोनी डायरेक्टर ने कहा कि उन्होंने तीन साल पहले यह मिलेट जर्नी आरंभ की थी। और वे इसके लिए मोदी जी को धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने इस साल को मिलेट ईयर घोषित किया और यह उनकी जिंदगी का एक अटूट हिस्सा बन गया।
इस मौके पर स्मृति बट्टा न्यूट्रीशनिस्ट ने भी मिले यानी मोटा अनाज किस तरीके से हमारे जीवन में जरूरी है विषय पर अपने विचार व्यक्त करें कार्यक्रम में फिक्की फ्लोर की चेयर पर्सन गीता खन्ना दुर्गेश पेंट एवं सविता कपूर ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए की किस तरह से मोटा अनाज हमारे जीवन से लुप्त हो चुका था और आज एक बार पुनः हमारे जीवन शैली का ही नतीजा है कि हमें मोटे अनाज पर ही निर्भर होना पड़ रहा है आज किस तरह से फिर मोटा अनाज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है । इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान फिक्की फ्लो नेशनल सेक्रेट्री नेहा शर्मा रेड एफएम की मार्केटिंग डायरेक्टर रजत शक्ति ओहो रेडियो से आर जे काव्य हर्षल फाउंडेशन से रमा गोयल समाजसेवी सिंधु गुप्ता अंजना साहनी आदि मौजूद रहे।  इस मौके पर एक मिलेट बेस्ड कुकिंग कंपटीशन का भी आयोजन किया गया जिसमें बतौर जज माया देवी यूनिवर्सिटी की होटल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल दीपा चावला इनफ्लुएंसर योजना चौहान आभा गोदियाल मौजूद रहे ।  कुकिंग कंपटीशन में सनराइज अकैडमी माया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रतिभा किया वहीं अंजना वही एवं अन्य महिला प्रतिभागी ने भी प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *