HTML tutorial
HTML tutorial

TRANSFER : प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों के डीएम बदले, देखें…

उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बता दे कि बीती रात कई जिलों के डीएम के ट्रांसफर हो गए हैं। जिसमें कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव सीएम की जिम्मेदारी भी मिली है। वहीं हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त बने। साथ ही झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है।

वहीं अब देहरादून में सोनिका के स्थान पर सविन बंसल डीएम बनाए गए है। इसके अलावा हरिद्वार में धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को डीएम बनाया गया है। वहीं, पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी के स्थान पर विनोद गिरी गोस्वामी डीएम बने है। वहीं बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल को अब अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद की जिम्मेदारी मिली है। जहां उनके बदले आशीष भटगई को भेजा गया है।

दूसरी तरफ , चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का ट्रांसफर मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर पर हुआ है, जहां उनकी जिम्मेदारी संदीप तिवारी को सौंपी गई है। वहीं अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर अब एमडी प्रबंधन केएमवीएन बनाए गए है। उनकी जगह आलोक कुमार पांडे डीएम बने है। इनके साथ ही कुल 32 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *