HTML tutorial
HTML tutorial

दो बाइक चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद

हरिद्वार। बाइक चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी बाइक बरामद की गयी है। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहे थे।
जानकारी के अनुसार बीते रोज असद पुत्र मेहताब निवासी ग्राम नगला कूबड़ा जिला हरिद्वार द्वारा थाना झबरेड़ा में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गयी है। मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद देर रात सुनहेटी कुंजा रोड से आरोपी राहुल पुत्र गोबीचंद व रजत पुत्र राजवीर उर्फ राजू को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों द्वारा गाड़ी की पहचान छुपाने के लिए बाइक की फर्जी नम्बर प्लेट तैयार की गई थी। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *