HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand : व्यय पर्यवेक्षक रखेंगे पांचो लोक सभा सीटों पर व्यय पर निगरानी, पहुँचे उत्तराखंड…

प्रदेश में लोक सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने भी तैयारियां तेज कर ली है। वहीं गुरुवार को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय में ब्रीफिंग के दौरान बताया कि पांचों लोकसभा सीटों के लिए व्यय पर्यवेक्षक उत्तराखंड पहुँच चुके हैं। वहीं आज शुक्रवार को ये व्यय पर्वेक्षक होने वाले नामांकन के दौरान प्रत्याशियों व पार्टियों के खर्च की पूरी निगरानी करेंगे।

वहीं इसके अलावा नमामि बंसल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में शराब के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते 20 मार्च को नैनीताल के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में कुल 450 लीटर और चंपावत में 600 लीटर शराब बरामद की गई। शराब का दुरुपयोग रोकने के लिए कुल 497 फ्लाइंग स्क्वाड गठित हुई हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर शराब के कुल 628 वितरण केंद्रों के अलावा 8 बॉटलिंग प्लांट व डिस्टिलरी की सीसीटीवी मॉनिटरिंग और शराब वितरण में लगे सभी वाहनों पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाए गए हैं। नमामी बंसल ने कहा कि राज्य में 12 पी-थ्री बूथ हैं, जिसमें उत्तरकाशी के 11 व एक बूथ कनार धारचूला, पिथौरागढ़ में स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *