HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand: CM धामी ने किया इस क्षेत्र में विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण, ये होंगे निर्माण कार्य..

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जसपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री का गीत, नृत्य व पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने भी जनता पर पुष्प वर्षा की और उनका धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर सीएम धामी ने 28.20 करोड़ रू. की 7 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस योजनाओ में नगर पालिका परिषद, जसपुर के मुख्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य, खटीमा के अंतर्गत बनखण्डी मंदिर, चकरपुर के सौंदर्यीकरण, नादेही चीनी मिल के बॉयलरों का अपग्रेडेशन जैसे कार्य शामिल है। वहीं 0.8267 करोड़ रुपए की लागत से जसपुर के अंतर्गत ग्राम हलदुवासाहू में हिडिम्बा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण, 12 करोड़ किच्छा चीनी मिल के लघु आधुनिकीकरण, 1.69 करोड़ रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपुर के डाम क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण एवं जसपुर के अधिवक्ताओं के लिए चेंबर के निर्माण की घोषणा भी की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग, समाज कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग एवं उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। सीएम धामी ने कहा कि जसपुर के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। वो पिछली बार जब यहां आए थे तो 16.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। वहीं विभिन्न रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है। सीएम धामी ने बताया कि वर्ष 2021-22 में बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत थी जो वर्ष 2022-23 में घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई है। कहा कि जसपुर में बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती करते हैं। इसी को देखते हुए सभी किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए हमारी सरकार ने इस वर्ष गन्ना रेट में 20 रुपए/क्विंटल की वृद्धि की है। वहीं अब यहाँ चीनी मिल में ब्वायलरों के अपग्रेडेशन का भी शिलान्यास किया है। वहीं अब नहर से सिंचाई करने वाले किसानों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूह की कोमल से वार्ता की। इस वार्ता में लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। वहीं यहाँ मौजूद ग्राम्य विकास समूह के लाभार्थियों को 17 करोड़ 24 लाख, सहकारिता विभाग के लाभार्थियों को 13 करोड़ 92 लाख व स्वास्थ्य विभाग के 3 आयुष्मान कार्ड, खाद्य विभाग के 2 लाभार्थियों को उज्ज्वला किट वितरित किए गए।

वहीं इसके अलावा गढ़ी नेगी को नगर पंचायत एवं कालाढूंगी को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने को लेकर क्षेत्रीयवासिय ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के साथ ही जसपुर के हिडिम्बा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मंदिर समिति के सदस्य व क्षेत्रवासियों ने भी आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *