Uttarakhand Election 2024: इस बार चुनाव में लगने वाले वाहनों का किराया बढ़ा, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश…

प्रदेश में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पूरी तैयारी के साथ काम कर रहा हैं। इसी को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में एक प्रेस ब्रीफिंग की। इस प्रेस ब्रीफिंग में विजय कुमार ने बताया कि अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अंतर्गत राज्य में 03 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती की गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि निर्वाचन टीमों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जाता हैं इस बार उनका किराया बढ़ा दिया गया है। इन वाहनो को अब पहले से ज्यादा किराया मिलेगा। 

जानकारी के अनुसार पहले चुनाव में प्रयोग किए जाने वाले छोटे वाहनों को ₹750, बड़े वाहनों को ₹1800 शुल्क दिया जाता था, लेकिन इस बार किराया बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद अब छोटे वाहनों के लिए ₹1430 बड़े वाहनों के लिए ₹2840 और 30 सीटर से बड़े वाहनों के लिए ₹3800 प्रतिदिन के हिसाब से किराया शुल्क तय किया गया है। साथ ही अब सभी वाहनों को ईंधन का शुल्क अलग से मिलेगा और इस बार वाहन चालकों के लिए पहली बार ₹150 प्रतिदिन उनके खान-पान के लिए और ₹200 प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय उपलब्ध कराया जाएगा।

बता दे कि चुनाव में पोलिंग पार्टियों के साथ जाने वाले वाहनों के चालकों की रहने और खाने की व्यवस्था जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि  निर्वाचन के समय शादियों की तिथियां भी है, इसलिए इसे ध्यान में रखकर उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों, RTO व ARTO को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह से वाहनों का प्रबंध किया जाए ताकि वैवाहिक कार्यक्रमों में पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *