HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand holi celebration: प्रदेश हुआ होली के रंगो मे मगन, सीएम धामी भी ढोल दमाऊं बजाते हुए थिरके

उत्तराखंड में रंगों का त्योहार होली का बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेशवासी रंगो में मगन हैं। वहीं आज रविवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहाँ होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में कई राजनेता भी पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने पारंपरिक गीत और आदि खड़ी होली के गीत गाते गाए। वहीं सीएम धामी ने इन गीतों के साथ ही ढोल दमाऊ और ढफली बजाकर सभी के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया।

वहीं सीएम धामी इस मौके पर कहा कि मैं कामना करता हूं, कि इस होलिका दहन पर अहंकार, नकारात्मकता और ईर्ष्या का दहन कर सकारात्मक जीवन की नई शुरुआत करें।

इस होली मिलन कार्यक्रम में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *