HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand News: प्रदेश में आज से हरिद्वार को छोड़कर 7,477 ग्राम पंचायतों की कमान संभालेंगे प्रशासक, शासन ने दिए नियुक्ति के आदेश

उत्तराखंड में आज ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 7,477 ग्राम पंचायतों में बुधवार शाम से प्रशासक नियुक्त कर दिए जाएंगे। जोकि ग्राम पंचायतों की कमान अपने हाथो में लेंगे। इसके लिए सहायक विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाया जाएगा। जबकि क्षेत्र पंचायतों में 29 नवंबर से प्रशासक नियुक्ति होंगे। इस संबंध में शासन ने आदेश भी जारी कर दिए है।

वहीं, सचिव चंद्रेश कुमार ने इसके लिए आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक, हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य की समस्त गठित ग्राम पंचायतों का 27 नवंबर को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जहाँ नई ग्राम पंचायतों के गठन या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह महीने के भीतर प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिलों के विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रशासक नियुक्त करने के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को अधिकार दिया गया है। जहाँ डीएम द्वारा नियुक्त प्रशासक निर्वाचित ग्राम पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति पर जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे, हालांकि वो नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे और सामान्य रुटीन कार्यों को ही कर सकेंगे।

इसके अलावा, क्षेत्र पंचायतों में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों की क्षेत्र पंचायतों में 29 नवंबर से प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। जहाँ पर प्रशासक के रूप में एसडीएम को नियुक्त किया जाएगा।

वहीं निधि यादव, निदेशक पंचायतीराज ने बताया कि बुधवार शाम ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होते ही प्रशासकों को नियुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने जिलाधिकारियों को यह अधिकार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *