HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand Weather Update : प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

प्रदेश में बीते दिनों मौसम खुला रहा। वहीं आज फिर से मौसम बिगड़ा रहेगा। आज बुधवार को कुमाऊं क्षेत्र में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बता दे कि मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं दूसरी तरफ देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है। यानी आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती हैं।

वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। घना कोहरा और तेज बारिश होने से मालरोड सहित पर्यटक स्थलों में सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *