HTML tutorial
HTML tutorial

Weather Update : प्रदेश में अगले दो दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

उत्तराखंड में तपती धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। वहीं बीते बुधवार शाम हुई तेज बारिश और तूफान से गर्मी से राहत देखने को मिली है। वहीं बताया जा रहा है कि आज भी पहाड़ी इलाकों में मौसम बिगड़ा रहेगा। जबकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर पहाड़ी जिलों में आज गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार जताए हैं। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं दूसरी तरफ राजधानी दून में भी गर्मी से राहत मिलने वाली है। जहाँ अगले दो दिन तक बारिश का अनुमान है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *