HTML tutorial
HTML tutorial

शिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई केदार धाम कपाट खुलने की तिथि, 10 मई को खुलेंगे कपाट

आज पूरे देश और प्रदेश में महाशिवरात्रि बड़े धूम धाम से मनाई जा रही हैं। वहीं इस पावन अवसर के मौके पर आज शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। जिसमें पंचांग गणना से तय की गई तिथि 10 मई निकली है। यानी 10 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे।

वहीं आज के शुभ दिन पर बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन भी तय किया गया है।

इस संबंध में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि आठ मार्च आज को महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए है।

वहीं बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और केदारनाथ के रावल भीमाशंकर भी केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित होने के समय यहाँ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *