HTML tutorial
HTML tutorial

Uttarakhand news: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदेश के लिए किया 5 करोड़ से अधिक की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास…

उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी परियोजनाओं का लाभ मिला है। बता दे कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बीते रविवार उत्तराखंड में 15 करोड़ से अधिक की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये वर्चुअल माध्यम से किया गया। वहीं यह कार्यक्रम सचिवालय में आयोजित हुआ। जहाँ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा, विकास योजनाओं से इन वर्गों के लोगों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। वहीं समाज में व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को दूर करके इन्हे समाज के सामान्य वर्ग की बराबरी के स्तर पर लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बौद्ध समुदाय के अनेक संस्थान हैं।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तराखंड में जिन तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें डीएल रोड देहरादून में 3.4819 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय सभागार एवं पुस्तकालय , 6.5679 करोड़ की लागत से लखनवाला में बहुउद्देशीय सभागार और डीएल रोड देहरादून में 5.0864 करोड़ की लागत से शैक्षिक एवं खेल सभागार का निर्माण किया जाना हैं।

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव एल फैनई, निदेशक राजेंद्र कुमार, उप सचिव हीरा सिंह बसेड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी जेएस रावत, सीपीएस रावत, डाॅ. जितेंद्र सिंह बुटोइया, डाॅ. अनिल कुमार, मनोहर लाल, देवेंद्र कुमार, कपिल कुमार, उमेश कुमार, बंटी कुमार, डीआर रवि, रेनू सिंह, भागेश्वरी देवी, गीता देवी, शिवलाल, रमेश चंद्र, आशा राम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *