HTML tutorial
HTML tutorial

करंट से गई जान : भारी बारिश के चलते बस अड्डे में लगे खंभे से सड़क पर फैला करंट, चपेट में आए महिला और पुरुष, दोनों की मौत

रुड़की में करंट की चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहाँ भारी बारिश के बाद बस अड्डे के पास सड़क लगे खंबे से करंट फैलने से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, इस घटना के दौरान मौजूद एक पुलिस अफसर ने करंट को बंद कर अन्य लोगों को जान बचाई। वहीं मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज बस अड्डे के पास भारी बारिश के दौरान बिजली के तारों से घिरे एक खंभे के नीचे अचानक करंट फैल गया। इसी बीच यहाँ पर बस का इंतजार कर रहे एक पुरुष और एक महिला इसकी चपेट में आ गए।

वहीं दोनों देखते ही देखते जोर से चिल्लाने लगे। हालांकि वो दोनों जिस खंभे के पास वह खड़े थे वहां पर अन्य कोई मौजूद नहीं था। जैसे ही दोनों के करंट लगने पर महिला सरोज और पुरुष प्रदीप की चीखें निकली तो आस पास में खड़े लोगों ने मदद के लिए उनकी तरफ दौड़ लगाई। वहीं इस दौरान एक व्यापारी को करंट का हल्का झटका लगा और उसने चीखकर कहा कि करंट लग रहा है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही वहां कुछ दूर पर खड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इनमें एसएसआई अभिनव शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने अपनी होशियारी दिखाते हुए तत्काल बिजली कनेक्शन वाले ट्रांसफार्मर से सप्लाई को बंद कराई। वैसे ही महिला और पुरुष को देखा तो वह जमीन पर गिर गए थे। फिर उन्होंने मौके पर मौजूद गाड़ियों में तत्काल दोनों को बैठाया और सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सरोज निवासी देहरादून कांवली रोड निवासी कलियर दर्शन के लिए आई थी। जबकि पुरुष की पहचान प्रदीप निवासी थिथोला(रुड़की) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *