HTML tutorial
HTML tutorial

पीएम मोदी ने किया देहरादून-लखनऊ की वंदे भारत ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ, सीएम धामी ने भी जताया आभार

प्रदेश में जल्द ही वंदे भारत ट्रेन दौड़ने वाली है। जहाँ राजधानी देहरादून से लखनऊ के लिए स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत शुरू होने वाली है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस दौरान वन्दे भारत ट्रेन को ट्रेन के यार्ड को फूलों से सजाया गया । इस मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव सहित रेलवे के प्रमुख अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि देहरादून से लखनऊ के लिए नई वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। इस ट्रेन की शुरुआत करने के लिए हरी झंडी दिखाने से पहले रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। बता दे कि जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल के माध्यम से रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

इस दौरान रेलवे ने देहरादून रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो से इस ट्रेन को रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन किया है।

पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए रेलवे स्टेशन पर कई एलईडी लगाई गई थी। इस ट्रेन को 9:30 बजे स्टेशन से रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *