HTML tutorial
HTML tutorial

UK BOARD EXAM 2024: 30 अप्रैल को घोषित होंगे यूके बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट…

प्रदेश में उत्तराखंड बॉर्ड के 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई है। वहीं इस बार शिक्षा विभाग ने शिक्षा व्यवस्था में कई सारे परिवर्तन किए हैं। इस बार बोर्ड की परीक्षा जल्दी शुरू हो गई थी इसलिए इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा का परिणाम भी जल्दी आ जाएगा। बता दे कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल 20 दिन पहले ही परीक्षाएं शुरू कर दी गई। यानी इस बार रिजल्ट भी जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इस बार की उत्तराखंड बोर्ड के अंतर्गत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 2.1 लाख छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिनकी बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी है। जल्द ही विद्यालयी शिक्षा परिषद परीक्षा के मूल्यांकन की तैयारी में लग जाएगा है। इस साल 3600 शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लगे हैं।

यूके बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा परिषद सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा मूल्यांकन को लेकर 22 मार्च को उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी। इसके बाद 27 मार्च से परीक्षा मूल्यांकन कि प्रक्रिया शुरू कर दि जाएगी। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि रिजल्ट में सुधार किया जाए। इस साल उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित हो जाएगा।

सभी अभ्यार्थी अपना उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट http://ubse.uk.gov.in व http://uaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *